Indian River gk in Hindi | भारत की नदी घाटी परियोजनाएं

Indian River gk in Hindi,GK Trick Bharat ki Nadi Ghati Pariyojana, भारत की नदी घाटी परियोजनाएं, नमस्कार विद्यार्थियों इस लेख में हम आपको भारत की विभिन्न नदियों पर स्थित बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के बारे में जानकारी देंगे| Indian River gk in Hindi, भारत की नदी घाटी परियोजना की जानकारी, जिससे कई प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते है|

Table of Contents

Read This :-

Indian River gk in Hindi भारत की नदी घाटी परियोजनाएं

एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षा जैसे IAS, PCS, UPPCS, MPPCS, BPCS, SSC, Railway, Defence इत्यादि परीक्षाओ में 3 से 4 अंको का प्रश्न अवश्य ही पूछा जाता है| एसे में आपको GK Trick Nadi Ghati Pariyojana अच्छे से याद कर लेना चाहिए |

भारत की नदी घाटी परियोजनान क्या कैसे कब

Indian River gk in Hindi – दामोदर नदी घाटी परियोजना :-
  • यह परियोजना स्वतंत्र भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना है |
  • झारखण्ड और पश्चिम बंगाल राज्यों में फैली दामोदर घाटी परियोजना के आधार पर संयुक्त विकास के लिए वर्ष 1948 में दामोदर
  • घाटी निगम की स्थापना की गई |
  • दामोदर नदी छोटानागपुर की पहाडियों से निकलकर पश्चिम बंगाल में हुगली नदी से मिल जाती है |
  • इस परियोजना के अंतर्गत 8 बाँध, एक अवरोधक बाँध तथा बाँधो के निकट जल
  • विधुत उत्पादन केंद्र स्थापित की गई है |
  • दामोदर नदी घाटी परियोजना के अंतर्गत स्थापित किये गए विधुत गृहों से देश का लगभग 10% विधुत शक्ति का उत्पादन होता है |
Indian River gk in Hindi – भाखड़ा-नांगल परियोजना :-
  • यह परियोजना पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है |
  • भाखड़ा-नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना है |
  • भाखड़ा बांध संसार का सबसे ऊँचा, गुरुत्वीय बाँध है जो 226 मी. है |
  • इस बाँध का निर्माण वर्ष 1963 में किया गया |
Indian River gk in Hindi – हीराकुंड परियोजना :-
  • यह ओड़िशा राज्य में महानदी पर एक महत्वाकांक्षी परियोजना है |
  • हीराकुंड बांध के निर्माण से पूर्व महानदी अपने भयंकर बाढ़ो के कारण ‘ओडिशा  शोक’ कहलाती थी |
  • हीराकुंड बांध 4801 मी. लम्बा तथा 61 मी. ऊँचा है, जो विश्व का सबसे लम्बा बाँध है |
Indian River gk in Hindi – टिहरी बाँध परियोजना :-
  • टिहरी बाँध का निर्माण गढ़वाल हिमालय की महत्वपूर्ण नदी भागीरथी और
  • सहायक नदी भिलंगना के संगम स्थान से 1.5 किमी नीचे टिहरी जिले से किया गया है |
  • बाँध की ऊंचाई 261 मी. तथा लम्बाई 570 मी है |
  • टिहरी बाँध के पीछे निर्मित ‘स्वामी राम तीर्थ सागर’ सरोवर में 35.39 बिलियन घन मीटर जल संचित होगा |
  • यह भूकम्प क्षेत्र के zone-V में आता है |
Indian River gk in Hindi – गण्डक परियोजना :-
  • यह परियोजना उत्तर प्रदेश तथा बिहार का संयुक्त प्रयास है |
  • वर्ष 1959 के एक समझौते के अनुसार नेपाल भी इसमें सम्मिलित हो गया है |
  • गण्डक परियोजना के प्रमुख तत्व है-
  • गण्डक नदी पर वाल्मीकि नगर में एक बैराज बनाया गया है |
  • चार नहरों का निर्माण किया गया, इसमें दो भारत तथा दो नेपाल में है |
Indian River gk in Hindi – चम्बल परियोजना :-
  • यह परियोजना मध्य प्रदेश तथा राजस्थान राज्यों की सम्मिलित योजना है जिसे चम्ब्ल नदी के ऊपर विकसित किया गया है |

चम्ब्ल परियोजना में निम्न तत्व है

  • नदी पर तीन डैम- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गांधीसागर डैम, राजस्थान में राणाप्रताप डैम और जवाहर सागर डैम |
  • कोटा शहर के निकट कोटा बैराज |
  • तीनों डैम पर विधुत घर |
  • कोटा बैराज से नहरे निकलती है |
Indian River gk in Hindi -मालप्रभा परियोजना :-
  • यह परियोजना मालप्रभा नदी पर (कृष्ण नदी की सहायक नदी है ) कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में अवस्थित है |
    कोसी परियोजना –
  • यह परियोजना हनुमान नगर बैराज, नेपाल से निकाली गई है |
  • कोसी नदी तिब्बत पठार से निकलकर नेपाल होते हुए बिहार में भागलपुर के निकट गंगा से मिलती है |
  • मार्ग परिवर्तन तथा बाढ़ों के कारण कोसी को उत्तर बिहार का शोक कहा जाता है |
Indian River gk in Hindi – रिहन्द बाँध परियोजना :-
  • यह परियोजना उत्तर प्रदेश में सोन की प्रसिद्ध घाटी में सहायक नदी रिहन्द पर मिर्जापुर जिले में पिपरी नामक स्थान पर बनी गई है |
  • रिहन्द बाँध के पीछे ‘गोविन्द बल्लभ पन्त सागर’ नामक एक कृत्रिम झील बनाई गई है जो भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है |
Indian River gk in Hindi – सरदार सरोवर परियोजना :-
  • यह परियोजना मध्य प्रदेश, गुजरात व राजस्थान की संयुक्त परियोजना है |
  • यह परियोजना गुजरात के भड़ूच जिले में नवगांव के निकट नर्मदा नदी पर बनाई गई है |
  • नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बाँधो में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी
  • बाँध परियोजनायें है और इनका लगातार विरोध होता रहा है |
  • मेघा पाटेकर को नर्मदा बचाओ आन्दोलन की संस्थापक के नाम से जाना जाता है|
GK Trick – तुंगभद्रा परियोजना :-
  • इस परियोजना का संचालन कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है |
  • तुंगभद्रा परियोजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई और विधुत उत्पादन है |
  • हम्पी के निकट तुंग नदी और भद्रा नदी के संगम से तुंगभद्रा नदी का उद्गम होता है |
  • रामायण में तुंगभद्रा को पम्पा के नाम से जाना जाता है |
Gk Trick – माताटीला परियोजना :-
  • यह परियोजना उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को लाभान्वित करती है |
  • माताटीला बाँध का निर्माण वर्ष 1958 में किया गया |
  • माताटीला बाँध का निर्माण बेतवा नदी पर किया गया है |
Indian River gk in Hindi – इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना :-
  • इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना विश्व की विशालतम सिंचाई परियोजना है |
  • सतलज और व्यास के संगम पर हरिके बैराज निर्मित है, जहाँ से राजस्थान फीडर नहर निकाली गई तथा इस फीडर नहर से इन्दिरा गाँधी नहर की जल आपूर्ति होती है |
  • इस परियोजना के माध्यम से राजस्थान के शुष्क अथवा अर्द्धशुष्क क्षेत्रों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करती है तथा इसमें इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं विकास को नया स्वरूप प्रदान किया है |
  • इस नहर ने थार मरुस्थल को हरियाली में बदल दिया है |
Indian River gk in Hindi – नर्मदा घाटी परियोजना :-
  • नर्मदा घाटी परियोजना नर्मदा नदी पर स्थापित भारत की 5वीं सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना है |
  • यह गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है |
  • नर्मदा नदी का उद्गम सतपुड़ा पर्वतमाला की अमरकंटक चोटी से हुआ है |
Indian River gk in Hindi – केन-बेतवा लिंक परियोजना :-
  • यह परियोजना अमृत क्रांति के नाम से 25 अगस्त, 2005 को नदी विकास योजना के अंतर्गत शुरू की गई थी |
  • यह परियोजना देश की प्रमुख नदियों को जोड़ने की दिशा में एक क्रन्तिकारी पहल है |
Indian River gk in Hindi – बगलिहार परियोजना :-
  • यह परियोजना जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर अब स्थित है |
  • इस बाँध के निर्माण को पाकिस्तान वर्ष 1960 के सिन्धु जल समझौता का उल्लंघन मानता है|
  • यह समझौता विश्व बैंक की अध्यक्षता में हुआ था |
Indian River gk in Hindi – किशनगंगा परियोजना :-
  • यह परियोजना जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी पर अवस्थित है |
  • पाकिस्तान इसे वर्ष 1960 के सिन्धु जल समझौते का उल्लंघन मानता है |
Indian River gk in Hindi – व्यास परियोजना :-
  • यह परियोजना पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान राज्यों की सम्मिलित परियोजना है |
  • इसके अंतर्गत इन्दिरा गाँधी नहर में शीत ऋतु में नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए व्यास नदी पर बाँध बनाया गया है |
Indian River gk in Hindi – पेरियार नदी घाटी परियोजना :-
  • पेरियार जल विधुत परियोजना पेरियार नदी पर स्थित है |
  • पेरियार नदी केरल में पश्चिम घाट से निकलकर पश्चिम में प्रवाहित होती हुई अरब सागर में गिरती है |
  • भारत के प्रदेश केरल की यह नदी सबसे लम्बी नदी है |
  • पेरियार नदी को जीवन दायिनी नदी माना जाता है क्योंकि यह पिने का पानी उपलब्ध कराती है |
  • इस नदी पर बना इडुक्की बाँध केरल प्रान्त की विधुत आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है |
Indian River gk in Hindi – बाण सागर परियोजना :-
  • यह परियोजना उत्तर प्रदेश, बिहार तथा मध्य प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना है |
  • इसमें सोन नदी के पानी को एकत्रित किया जाता है |
Indian River gk in Hindi – मयूराक्षी परियोजना :-
  • यह परियोजना पश्चिम बंगाल राज्य में मयूराक्षी नदी पर बनाई गई है |
  • वर्षा के जल से इस नदी का जलस्तर भयानक रूप से बढ़ जाता है |
  • इसलिए इस नदी पर झारखण्ड के दुमका के निकट मसनजोर बाँध बनाया गया है |
  • मसनजोर बाँध को कनाडा बाँध भी कहते है |
Indian River gk in Hindi – पूर्णा परियोजना :-
  • यह परियोजना पूर्णा नदी पर महाराष्ट्र में स्थित है |
Indian River gk in Hindi – जयकावाड़ी परियोजना :-
  • यह परियोजना महाराष्ट्र में गोदावरी नदी पर निर्मित है |
  • जयकावाड़ी बाँध की कुल लम्बाई 10 किमी है |
  • बाँध के पीछे बड़ा जलाशय बन गया है, जिसे नाथ सागर जलाशय कहते है |
Indian River gk in Hindi – दुलहस्ती परियोजना :-
  • दुलहस्ती परियोजना का निर्माण जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में चेनाब नदी पर किया गया है |
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य चेनाब नदी के पानी का उपयोग कर बिजली उत्पन्न करना था |
Indian River gk in Hindi – माही नदी परियोजना:-
  • इस परियोजना का निर्माण माही नदी पर हुआ है |
  • माही नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में विन्ध्य पहाड़ी है |

सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओ  UPSC, SSC, Bank, Railway, Police, Central Exam, State Exams के लिए उपयोगी |

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.